Fake News: क्या सीएए का विरोध कर रही महिलाओं ने की ज्यादा पैसों की मांग? जाने क्या है सच

Fake News: क्या सीएए का विरोध कर रही महिलाओं ने की ज्यादा पैसों की मांग? जाने क्या है सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-25 11:18 GMT
Fake News: क्या सीएए का विरोध कर रही महिलाओं ने की ज्यादा पैसों की मांग? जाने क्या है सच

डिजिटल डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में हिजाब पहने कुछ महिलाएं दिख रही है। लोग तस्वीर को दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन से जोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि शाहीन बाग में महिलाएं सीएए को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठी हैं।

Fake News: क्या ऊँ की ध्वनि करता है सूरज? किरण बेदी ने शेयर किया फर्जी वीडियो

किसने किया शेयर?

फेसबुक पर फोटो Shish Rajput ने शेयर किया है। फोटो में लिखा है, अब 500 नहीं एक हजार चाहिए। बता दें कि शाहीन बाग में धरना दे रहीं महिलाओं को शिफ्ट के हिसाब से पैसों का भुगतान किया जाता है। ऐसी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खबर से जुड़ी न्यूज यहां देखें।

                                                     

 

Fake News: क्या नोटों की गड्डी का RSS से कनेक्शन है ?

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर गलत है। पड़ताल में हमें द हिंदू की एक खबर मिली। जिसमें वायरल हो रही फोटो का इस्तेमाल किया गया है। प्रकाशित न्यूज के अनुसार दिल्ली के जतंर-मतंर में अलग-अलग धर्मों की कुछ महिलाओं ने हिजाब पहनकर सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था।

                                                                

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल तस्वीर फोटोशॉप की मदद से तैयार की गई है। 

Tags:    

Similar News