Fake News: क्या ऊँ की ध्वनि करता है सूरज? किरण बेदी ने शेयर किया फर्जी वीडियो

Nasa recorded sound of sun its chants om kiran bedi tweet video fact check fake news
Fake News: क्या ऊँ की ध्वनि करता है सूरज? किरण बेदी ने शेयर किया फर्जी वीडियो
Fake News: क्या ऊँ की ध्वनि करता है सूरज? किरण बेदी ने शेयर किया फर्जी वीडियो

डिजिटल डेस्क। पुडुचेरी की एलजी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने तीन जनवरी को एक वीडियो ट्वीट किया है। बेदी ने 1.50 मिनट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें लिखा है, नासा ने सूरज की आवाज रिकॉर्ड की है। सूर्य ऊँ की ध्वनि करता है। 

                                                           

 

किरण बेदी के ट्वीट के बाद वह काफी ट्रोल हो रही है। ट्विटर पर ट्रोल्स उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

क्या है सच?
किरण बेदी के ट्वीट पर भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल की। पड़ताल में पाया की नासा ने सूरज की ध्वनि जरूर रिकॉर्ड की है, लेकिन कहीं पर भी ऊँ का जिक्र नहीं है। नासा ने अपनी वेबसाइट पर 25 जुलाई 2018 को सूर्य की आवाज को अपलोड किया है। जिससे सुना जा सकता है। वहीं नासा ने कहीं भी अपनी रिपोर्ट में ऊँ का जिक्र नहीं किया है।  

                  

यह साफ है कि किरण बेदी ने एडीटेड वीडियो शेयर किया है। 

Created On :   4 Jan 2020 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story