- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बसपा की रैली में चन्द्रशेखर आजाद ने...
फैक्ट चेक: बसपा की रैली में चन्द्रशेखर आजाद ने नहीं लिया हिस्सा, वायरल दावा झूठा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर गुरुवार (9 अक्टूबर) को रैली आयोजित की गई थी। इसी संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद की रैली थी। आपको बता दें कि, इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। असल में यह रैली बहुजन समाज पार्टी के ओर से आयोजित करवाई गई थी। रैली में चंद्रशेखर आजाद ने हिस्सा नहीं लिया था।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'sdrmohan2' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने 9 अक्टूबर को वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा- रूह कांप गई 9 अक्टूबर को लखनऊ में..! पूर्व सीएम बहन कु. मायावती जी और संसद चन्द्रशेखर आजाद की की महाकुंभरैली को देखकर.!
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल की मदद ली। हमें दैनिक जागरण की न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था- लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर गुरुवार को बसपा की रैली में मायावती ने संबोधन किया। मायावती ने कहा, कि यूपी में कासगंज जिले का नाम मान्यवर कांशीराम नगर के नाम से रखा था। जैसे ही सपा पावर में आई, उन्होंने नाम बदल दिया। मायावती ने कहा, इमरजेंसी के दौरान संविधान को कुचला गया। बाबा साहेब को संसद नहीं पहुंचने दिया था। बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया था। सपा ने कांशीराम का हमेशा अपमान किया। दलित समाज को जागरूक होना होगा। मायावती ने भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
Created On :   11 Oct 2025 12:14 PM IST