- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- शेर के पिंजरे में नजर आ रहे शख्स...
फैक्ट चेक: शेर के पिंजरे में नजर आ रहे शख्स शराब के नशे में नहीं, वायरल वीडियो फर्जी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई शेरों का वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में एक पिंजरे के अंदर शेरों के साथ दो व्यक्तियों को देखा जा सकता है। इस क्लिप को कुछ यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दो युवक नशे की हालत में गलती से शेर के पिंजरे में गिर गए। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। असल में वीडियो एआई की मदद से जनरेट किया गया है जिसे लोग असली समझ कर रीशेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
‘पूनम पाठक’ नामक फेसबुक यूजर ने पिंजरे में गिरे लोगों का वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- शराब पी कर दो आदमी शेर के पिंजरे में चले गए।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप को ध्यान से देखा। ऐसा करने पर हमें लोगों के शरीर की बनावट कुछ ठीक नहीं लगी। दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद ली। साइट इंजन के मुताबिक, वीडियो 99 परसेंट फेक है। इसे एआई की मदद से क्रिएट किया गया है। साइज इंजन के अलावा भी हमने कई एआई टूल इस्तेमाल किए जिनमें भी वीडियो को फेक बताया गया है। इससे यह साफ होता है कि कुछ यूजर्स जिस वीडियो को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं वह असल में एआई के जरिए बनाया गया है।
Created On :   28 Nov 2025 3:56 PM IST












