- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- महिला विधायक ने 2 साल पहले इंजीनियर...
फैक्ट चेक: महिला विधायक ने 2 साल पहले इंजीनियर को मारा था थप्पड़, 2023 का वीडियो हरियाणा के नाम पर वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में महिला को एक शख्स को थप्पड़ जड़ते और डाटते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि यह घटना हरियाणा की है जब एक महिला विधायक ने नगर निगम के इंजीनियरों को मारा था। कहा जा रहा है कि एमएलए ने एक गरीब महिला का घर ध्वस्त करने पर यह कदम उठाया। रिवर्स सर्च में पता चला कि यह दावा गलत है। असल में यह हाल फिलहाल की घटना नहीं बल्कि साल 2023 की है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'viralindiaalert' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- महिला विधायक ने इंजीनियर को बीच रास्ते में सिखाया सबक #army #police #bsf #shortsfeed #shorts
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल घबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाल कर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें जागरण की वेबसाइट मिली जहां 21 जून 2023 को वायरल वीडियो से संबंधित खबर पब्लिश की गई थी। रिपोर्ट में लिखा है- महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला विधायक द्वारा एक सिविक इंजीनियर को सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ठाणे जिले की विधायक गीता जैन मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों को कुछ संरचनाओं को गिराने के लिए गाली देते हुए देखी जा सकती हैं। उनका आरोप था कि इन संरचनाओं को गिराए जाने के बाद लोगों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है। इस कदम से मानसून से पहले परिवार सहित बच्चे बेघर हो गए हैं।
Created On :   17 Nov 2025 2:02 PM IST












