- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- ताजमहल के जलने का वीडियो फेक, फिर...
फैक्ट चेक: ताजमहल के जलने का वीडियो फेक, फिर वायरल हुआ एआई निर्मित वीडियो

- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ताजमहल का वीडियो
- लोग एआई वीडियो को समझ रहे असली
- रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में ताजमहल को जलते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह घटना असली है। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। रिवर्स सर्च में साफ हो गया कि वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Shaikh Abdul Narsi' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने ताजमहल का वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- आज रात ताजमहल में भीषण आग लग गई है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। क्लिप देखने में ही असली नहीं लग रहा है। इसके बाद हमने एआई टूल हाइव मॉडरेशन की मदद ली। इसके मुताबिक, वीडियो 99.9 परसेंट एआई के जरिए बनाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि 'वाज इट' के अनुसार, वीडियो एआई की मदद से क्रिएट किया गया है। इससे एक चीज तो साफ है कि यूजर्स जिस वीडियो को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं वह असल में फर्जी है।
Created On :   6 Nov 2025 2:34 PM IST












