- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- अमित शाह ने अपने भाषण में नहीं RSS...
फैक्ट चेक: अमित शाह ने अपने भाषण में नहीं RSS को लेकर नहीं दिया विवादित बयान, वायरल वीडियो फेक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक बार पिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में उन्हें भाषण देते हुए देखा जा सकता है। शाह कह रहे हैं कि इंडियन आर्मी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदुओं की सेना है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर कुछ यूजर्स इसे सही बताते हुए शेयर कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है। शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Annu Malik' नामक फेसबुक यूजर ने अमित शाह का वीडियो शेयर कर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लेफ्टिनेंट जनरल विनय घई को तीखा जवाब दिया है। अमित शाह ने अपने हालिया बयान में भारतीय सेना के भगवाकरण की अपनी इच्छा खुलकर ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी भारतीय सेना के राजनीतिकरण से असहमत है, उसे पाकिस्तान वापस भेज दिया जाना चाहिए क्योंकि यह मूलतः एक हिंदुत्व सेना है और ऐसी ही रहेगी।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट लिए और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें अमित शाह का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला जहां पूरी वीडियो डाली गई है। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, शाह ने चुनावी राज्य बिहार में लोगों को संबोधित किया था। पूरी वीडियो में हमें कोई भी विवादित बयान नहीं सुनाई दिया। यही नहीं बल्कि वीडियो देखने में ही काफी फेक लग रही है। इससे यह साफ होता है कि कुछ यूजर्स गृह मंत्री के नाम से गलत खबर फैला रहे हैं।
Created On :   3 Nov 2025 3:20 PM IST












