- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- शिमला मिर्च पर कलर स्प्रे करते नजर...
फैक्ट चेक: शिमला मिर्च पर कलर स्प्रे करते नजर आ रही महिला, जानें क्या है घटना के पीछे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल ज्यादातर लोग फलों, सब्जियों और डेरी प्रोडक्ट्स में मिलावट को लेकर चिंतित रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक महिला को हरी शिमला मिर्च पर लाल रंग का स्प्रे करते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर असली समझ रहे हैं। आपको बता दें कि, यह वीडियो फेक है। असल में क्लिप को एआई की मदद से बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'me_khushi_2026' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि यही हम लोग खाते हैं जो अलग अलग बीमारी हमारे शरीर में होती है जैसे कैंसर जैसी घातक बीमारी।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। क्लिप देखने में ही असली नहीं लग रही है। इसके बाद हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद ली। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, वीडियो 99.9 फीसदी फेक है। सिर्फ हाइव मॉडरेशन टूल ही नहीं बल्कि हमने कई टूल की सहायता की। सभी के अनुसार, वीडियो एआई की मदद से जनरेट की गई है। इससे यह साफ होता है कि सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो शेयर कर लोगों मे झूठ फैलाया जा रहा है। नीते दिया स्क्रीनशॉट हाइव मॉडरेशन टूल की ओर से दी गई जानकारी का है।
Created On :   7 Nov 2025 3:43 PM IST












