- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बंदूक ताने शख्स का वीडियो वायरल,...
फैक्ट चेक: बंदूक ताने शख्स का वीडियो वायरल, यूपी की हालिया घटना के नाम से शेयर किया जा रहा फर्जी दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से जोड़ कर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक शख्स को बंदूक के साथ देखा जा सकता है। वहीं, कुछ लोग लाठी और डंडों से वार करते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह यूपी के सुल्तानपुर का हालिया मामला है। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है। असल में यह क्लिप साल 2023 की है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'रुपेश चड्ढा' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि UP: वीडियो सुल्तानपुर का बताया जा रहा है, वीडियो में जंगलराज की झलक साफ देखी जा सकती है। अपराधियों में कानून और प्रशासन का कोई भय नहीं है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर इसी मामले से संबंधित खबर मिली। 2023 को पब्लिश की गई इस रिपोर्ट में लिखा था- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में प्रधान प्रतिनिधि की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पिटाई और असलहा लहराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। समाजवादी पार्टी ने घटना का वीडियो शेयर किया है. एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Created On :   15 Nov 2025 3:00 PM IST












