- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- काम कर रहे शख्स पर बाघ ने नहीं किया...
फैक्ट चेक: काम कर रहे शख्स पर बाघ ने नहीं किया हमला , महाराष्ट्र के नाम पर एआई क्लिप वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बाघ का एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में एक शख्स को अपना काम करते हुए देखा जा सकता है। इतने में ही एक बाघ आता है और व्यक्ति को अपने साथ ले जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह महाराष्ट्र की घटना है। आपको बता दें कि, यह क्लिप असली नहीं बल्कि एआई की मदद से बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Khabarwani' नामक फेसबुक यूजर ने बाघ के हमले का वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर कहा कि ब्रह्मपुरी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस चंद्रपुर महाराष्ट्र का वीडियो।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप को गौर से देखा। वीडियो में ऐसी कई चीजें देखने को मिलीं जिससे क्लिप के असली न होने का शक बढ़ जाता है। जैसे बाघ अचानक ले आ जाता है और जब वह शख्स को पकड़ कर ले जा रहा होता है तो उसके हाथ नजर नहीं आते । जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद ली। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, वीडियो के 97.8 फीसरदी फेक होने की संभावना है। इससे यह साफ होता है कि जिस घटना को लोग असली समझ कर लगातार शेयर कर रहे हैं वह असल में एआई के जरिए जनरेट की गई है।
Created On :   11 Nov 2025 3:15 PM IST












