फैक्ट चेक: गुजरात का वीडियो बिहार से जोड़ कर किया जा रहा वायरल, पोस्ट का विधानसभा चुनाव से नहीं है कोई संबंध

गुजरात का वीडियो बिहार से जोड़ कर किया जा रहा वायरल, पोस्ट का विधानसभा चुनाव से नहीं है कोई संबंध
सोशल मीडिया पर एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नाम पर वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में कुछ लोगों की भीड़ को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, यह घटना छपरा की नहीं बल्कि गुजरात की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोगों की भीड़ को गाड़ियों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। लोग वाहनों पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आने के बाद लोगों ने बिहार के छपरा में प्रोटेस्ट किया। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। असल में यह घटना गुजरात की है जब आम आमदी पार्टी की ओर से आयोजित किसान महापंचायत के दौरान बवाल मच गया। यह मामला इसी साल अक्टूबर का है।

आपको बता दें कि, जब से बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। लोग कभी झड़प के वीडियो, नेताओं के बयान की क्लिप और एआई पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'sonuydv_official_01' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने बवाल का वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- Chhapra Bihar Protest against the Bihar Assembly Election result 2025 (हिंदी अनुवाद: छपरा बिहार में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन)”

यह भी पढ़े -सावधान! क्या आपके फोन पर भी आ रहा है इंडिया पोस्ट के नाम से जुड़ा वायरल SMS? जानें पीआईबी के फैक्ट चेक में दावे की सच्चाई

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'News24' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। यहां 13 अक्टूबर को शेयर की गई वीडियो के मुताबिक, घटना गुजरात की है। डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिखा है- Gujarat के बोटाद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला…महापंचायत रुकवाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का पथराव। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस वीडियो को बिहार के नाम पर वायरल कर रहे हैं वह असल में गुजरात का है।

Created On :   25 Nov 2025 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story