फैक्ट चेक: 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने हाल में नहीं दिया बच्चे को जन्म, वायरल दावे के जरिए फैलाया जा रहा भ्रम

70 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने हाल में नहीं दिया बच्चे को जन्म, वायरल दावे के जरिए फैलाया जा रहा भ्रम
सोशल मीडिया पर एक 70 साल की महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स का दावा है कि महिला ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में एक बुजुर्ग महिला को एक बुजुर्ग आदमी के साथ बैठे देखा जा सकता है। वहीं, महिला के हाथ में एक नौजात शिशु नजर आ रहा है। कुछ यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि 70 वर्षीय महिला ने आईवीएफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि, लोग इस तस्वीर के जरिए झूठ फैला रहे हैं। असल में यह पोस्ट 2021 का है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'nowviralindia' नामक इंस्‍टाग्राम यूजर ने बुजुर्ग महिला की तस्वीर अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- गुजरात के कच्छ इलाके की 70 वर्षीय महिला ने IVF तकनीक के जरिए अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिससे पूरे देश में हैरानी और चर्चा का माहौल बन गया है। डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ और अद्भुत मामला बताया है, क्योंकि इतनी उम्र में मातृत्व पाना लगभग असंभव माना जाता है। हालाँकि, बुजुर्ग महिलाओं की गर्भावस्था को लेकर स्वास्थ्य और नैतिक सवाल भी उठ रहे हैं, लेकिन परिवार के लिए यह पल सिर्फ और सिर्फ खुशी और जीवनभर के सपने के पूरे होने जैसा है। यह कहानी प्रेरणादायक भी है और सोचने पर मजबूर करने वाली भी।

यह भी पढ़े -डीपफेक वीडियो अलर्ट पाकिस्तानी एक्स हैंडल ने एयर मार्शल का फर्जी वीडियो फैलाया, फैक्ट चेक में गलत निकला दावा

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस पर तस्वीर अपलोड की। ऐसा करने पर हमें 'METRO' की वेबसाइट मिली। यहां पर 2021 को पब्लिश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया है कि उसने 70 की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है। रिपोर्ट में लिखा है- जीवुनबेन रबारी, जिनकी उम्र 70 साल मानी जाती है, का कहना है कि उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है, जो IVF से हुआ है। यह बच्चा मिस रबारी और उनके 75 साल के पति मालधारी का लगभग पांच दशक की शादी के बाद पहला बच्चा है। गुजरात के मोरा नाम के एक छोटे से गांव की रहने वाली नई मां ने कहा कि उनके पास अपनी उम्र साबित करने के लिए ID नहीं है, लेकिन उन्होंने 70 साल की होने का दावा किया।

यह भी पढ़े -सभी को एकजुट होना होगा', बिहार चुनाव से पहले घोषणा करते हुए तेजस्वी का वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Created On :   3 Dec 2025 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story