- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की...
फैक्ट चेक: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की गिरफ्तारी का फर्जी पोस्ट वायरल, लोग सोशल मीडिया पर फैला रहे झूठ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से जुड़ा एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे उन्हें दो पुलिसकर्मियों ने पकड़ रखा है। कुछ यूजर्स का दावा है कि कथावाचक को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वह भारत छोड़ कर भागे लेकिन लंदन में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। आपको बता दें कि, इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। असल में लोग एआई क्रिएटेड पोस्ट को झूठे दावे से शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
‘संतोष कुमार बौद्ध’ नामक फेसबुक यूजर ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की वायरल तस्वीर शेयर कर लिखा- बाबा को लंदन की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। ऐसा करने पर हमें कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने एआई टूल की मदद लेना सही समझा। डिकॉपी और अनडिटेक्टेबल के मुताबिक, तस्वीर 100 परसेंट एआई के जरिए बनाई गई है।
Created On :   12 Oct 2025 11:35 AM IST