फैक्ट चेक: पीएम मोदी के भक्त वाला दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल का वीडिया वायरल, सोशल मीडिया यूजर ने कह दी ये बात

पीएम मोदी के भक्त वाला दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल का वीडिया वायरल, सोशल मीडिया यूजर ने कह दी ये बात
DK Gupta नाम के फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहें हैं कि वे प्रधानमंत्री के सबसे बड़े भक्त हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहें हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े भक्त हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे सच मान लिया है और इसे सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं।

भास्कर हिन्हीं ने जब इस वीडियो के बारे में खगाला तो पता चला कि यह वीडियो गलत है। असली वीडियो में उन्होंने अपने आपको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भक्त बताया था। पीएम मोदी का नहीं।

क्या हो रहा वायरल

यह वीडियो DK Gupta के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें केजरीवाल बता रहे हैं "दोस्तों मैं अपने आपको मोदी जी का केवल फैन नहीं मानता, मैं उनका भक्त हूँ भक्त। मैंने पहले भी उनके बारे में बहुत पढ़ा, लेकिन जब जेल गया तब मैंने उनकी जीवनी कई कई बार पढ़ी। उनका जीवन पढ़ने से बहुत प्रेरणा मिलती है। जितना संघर्ष उन्होंने किया। बहुत कम लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में इतना संघर्ष करके, एक मामूली सा आदमी कहां पहुंच गया। कितनी ऊंचाई पर पहुंच गया।"

वीडियो की पड़ताल

इस वीडियो की पड़ताल के लिए जब हमने इसे गूगल पर सर्च किया। तो हमें यह वीडियो आम आदमी पार्टी के यूट्यूब चैनल पर मिला। जो 19 दिसंबर 2024 को अपलोड किया था। यह वीडियो 2 मिनट 56 सेकंड का है जिसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है। इसमें वह स्पष्ट कह रहे हैं कि मैं अंबैडकर का फैन हूं। "दोस्तों मैं अपने आपको अंबेडकर जी का केवल फैन नहीं मानता, मैं उनका भक्त हूँ भक्त। मैंने पहले भी उनके बारे में बहुत पढ़ा, लेकिन जब जेल गया तब मैंने उनकी जीवनी कई बार पढ़ी। उनका जीवन पढ़ने से बहुत प्रेरणा मिलती है। जितना संघर्ष उन्होंने किया। बहुत कम लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में इतना संघर्ष करके, एक मामुली सा आदमी कहां पहुंच गया। इतनी ऊंचाई पर पहुंच गया, कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने उन्हें पूरी सदी का सबसे बड़ा विद्वान घोषित किया है।"

निष्कर्ष- भास्कर हिन्हीं ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि यह दावा गलत है। इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। असली वीडियो आप आम आदमी पार्टी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आपको डॉक्टर भीमराव अंबेटकर का भक्त बताया है, पीएम मोदी का नहीं।

Created On :   25 Sept 2025 1:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story