- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- जनसैलबा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो...
फैक्ट चेक: जनसैलबा का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल, चंद्रशेखर आजाद की रैली से जुड़ा दावा निकला झूठा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी नाम की एक पीएचडी स्कॉलर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। घावरी ने सोशल मीडिया सुसाइड नोट लिखकर धमकी दी है। इसके बाद भारी संख्या में लोग सड़कों पर ऊतर आए हैं। जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन, भास्कर टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई है।
क्या हो रहा है वायरल
इस वायरल वीडियो में यूजर्स दावा कर रहे है। जब सांसद आजाद ने बिहार का दौरा किया था तो उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। इस वीडियो को उनके समर्थक इंस्टग्राम पर तेजी से वायरल कर रहे हैं। जिसमें बेहिसाब भीड़ दिखाई दे रही है। इस वीडियो ड्रोन या फिर किसी ऊंची बिल्डिंग से शूट किया गया है।
वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
इस वीडियो की पड़ताल जब भास्कर हिंदी ने शुरू की तो गूगल लैंस की मदद से कीवर्ड सर्च किए गए। इसमें पता चला कि इसे 2023 में शेयर किया गया था। उस दौरान इसे भोपाल में हुई भीम आर्मी की रैली का बताया जा रहा था। इसके अलावा कई दूसरे भी इस भीड़ वाले के वीडियो सामने आए थे। इन वीडियोज को दिसंबर 2022 में अर्जेंटीना का बताया गया था। उस समय अर्जेंटीना ने फीफा फुटबॉल विश्व कप विजेता बनी थी और राजधानी ब्यूनस आयर्स में इस जीत का जश्न भी मनाया गया था, इसमें लाखों की संख्या में भीड़ सकड़ों पर जमा हो गई थी।
इसी जानकारी के साथ जश्न के कई वीडियो 22 दिसंबर 2022 को मीडिया आउटलेट्स ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किए थे। इतनी ही संख्या में लोगों के वीडियो टिकटॉक पर भी आए थे। यानी जो वीडियो चंद्रशेखर आजाद की भीड़ का बताया जा रहा है, उसका दावा पूरी तरह से गलत है।
Created On :   26 Sept 2025 1:18 AM IST