- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- नेपाल Gen Z विरोध प्रदर्शन से जोड़ा...
फैक्ट चेक: नेपाल Gen Z विरोध प्रदर्शन से जोड़ा सपा कार्यकर्ताओं का आंदोलन, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

- नेपाल में Gen Z प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को लगाई थी आग
- सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन का वीडियो हुआ वायरल
- नेपाल में सुशीला कार्की की बनी अंतिरम सरकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में Gen Z ने ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन वहां की कार्रवाई से जोड़कर भारत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी कुछ लोगों को बेहरहमी से पीट रहे हैं। इसको लेकर कुछ यूजर्स का दावा करना है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता नेपाल की तरह प्रदर्शन करना बताया जा रहा है। इस वजह से सुरक्षाकर्मियों ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया है।
इस मामले की जब भास्कर हिंदी ने पड़ताल की तो पाया की यूजर्स गलत दावा कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो हाल-फिलहाल नहीं है। सही मायने में यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जुलाई 2021 पंचायत चुनाव का है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन किया तो सुरक्षाकर्मियों ने मौर्च संभालते हुए लाठीचार्ज कर दिया था।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो जुलाई 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान का है। जब प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।
ये वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया साइट फेसबुक यूजर ‘Yogi Ka New Up’ ने 14 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया है और लिखा है, "लाल टोपी चले थे नेपाल बनाने, क्या हश्र हुआ खुद देख लीजिए।" वहीं, सही वीडियो एक्स पर भी अपलोड है।
भास्कर हिंदी को पड़ताल में क्या मिला?
इस वायरल वीडियो की जब सच्चाई भास्कर हिंदी ने जानने की कोशिश की तो कई कीफ्रेम निकाले। इसके बाद इन्हें गूगल रिवर्स इमेज के माध्यम से सर्च किया गया। इस दौरान हमारी टीम ने पाया कि ABP Ganga के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी यही वीडियो अपलोड है। इस वीडियो को एबीपी गंगा ने 3 जुलाई 2021 को डाला था। वहीं, वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा, "Uttar Pradesh से Zila Panchayat president chunav के नतीजे सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रयागराज से पुलिस के साथ झड़प की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नतीजे आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियां फेंकी है। वहीं,पुलिस ने भी जमकर लाठीचार्ज किया।"
Created On :   17 Sept 2025 1:17 AM IST