- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- 'अपनी आंखों के सामने कश्मीर पंडितों...
फैक्ट चेक: 'अपनी आंखों के सामने कश्मीर पंडितों पर अत्याचार' जानिए इस वायरल वीडियो की सच्ची कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर पंडितों पर हो रहे जुल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक एक यूजर्स ने दावा किया है कि उसने अपनी आंखों के सामने कश्मीर पंडितों पर अत्याचार को देखा है। उसने आगे कहा कि हमें पहले हुई गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। वायरल यह वीडियो किसी न्यूज चैनल का है। जिसमें यह एंकर व्यक्ति से सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहा है। यूजर्स के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को वह पाकिस्तान के किसी चैनल का वीडियो बता रहा है। लेकिन, जब इस वीडियो की भास्कर हिंदी ने पड़ताल की तो पाया की यह दावा पूरी तरह से झूठा निकला।
यूजर्स का दावा
इस वायरल वीडियो को एक्स हैंडल @jpsin1 के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। एक भारतीय कश्मीरी मुस्लिम जो इस समय पीओके में रह रहा है। उसने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर जो सच्चाई बताई वह हैरान कर देने वाली है। काश भारत के टीवी चैनलों पर भी लोग इतनी बेपाकी से अपनी बात रखते।
इस वीडियो को यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसने कश्मीर पंडितों हुए अत्याचार को देखा है। मारे जाने वाले लोग निहत्थे थे। निहत्थे लोगों पर जुल्म करना यह नरसंहार नहीं है तो क्या है। कश्मीर पंडितों को यातनाएं देने वाले हमारे ही काम के थे। उसने आगे कहा कि वालिद साहब के समय में गलतियां हुईं हैं। उनको हम स्वीकार करते हैं।
वायरल वीडियो की सच्चाई
वायरल वीडियो की भास्कर हिंदी ने सच्चाई पता लगाने की कोशिश की। हमारी टीम ने गूगल पर चेक किया गया तो पता चला कि यह ANN NEWS KASHMIR नाम का एक यूट्यूब चैनल है। इसे 15 मार्च, 2022 को अपलोड किया गया था। जब टीम ने इस चैनल की पड़ताल की तो पता चला कि आलिमी न्यूज नेटवर्क ( एएनएन न्यूज ) जम्मू और कश्मीर का टीवी न्यूज चैनल का है। इस चैनल में कई तरह के लिंक दिए हुए थे। उसी में से एक बेबसाइट पर श्रीनगर का पता दिया हुआ था।
बेबसाइट के एबाउट अस में बताया गया था कि एएनएन न्यूज भारत में एक कमर्शियल टेलीविजन समाचार नेटवर्क है, जिसे आलिमी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कॉरपोरेशन द्वारा चलाया जाता है। इसका हेड ऑफिस श्रीनगर में है।
Created On :   23 Sept 2025 12:58 AM IST