फैक्ट चेक: राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, एक फोटो को लेकर बताया जा रहा हिंदू विरोधी

राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, एक फोटो को लेकर बताया जा रहा हिंदू विरोधी
  • कांग्रेस नेता का भगवान खाटू श्याम की तस्वीर नहीं लेने वाला वीडियो
  • राहुल गांधी उस व्यक्ति को हटा देते है दूर
  • वीडियो की सच्चाई जनकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स दावा कर रहे है कि कांग्रेस नेता ने भगवान खाटू श्याम की तस्वीर लेने से मना कर दिया है। यूजर्स इस दावे को सच मानकर इसे लगातार शेयर कर रहे हैं। जब इस वीडियो क्लिप की भास्कर हिंदी ने पड़ताल शुरू की तो यह दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ।

वीडियो में क्या दिखाया है?

एक इंस्‍टाग्राम यूजर ने 18 सितंबर को अपने अकाउंट पर इस वायरल वीडियो की एक क्लिप अपलोड की है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स राहुल गांधी की तरफ जैसे ही आता है। उसे विपक्ष के नेता दूर हटा देते है। उसके हाथ में भगवान खाटू श्याम की तस्वीर है। भास्कर हिंदी ने इसकी जांच की तो पता चला कि इसके बाद वाली क्लिप को पूरी तरह से हटा दिया गया है। आगे के वीडियो क्लिप में चौंकाने वाली बात सामने निकलकर आई हैं। बता दें कि इस वीडियो को यूजर ने पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को हिंदू विरोध करार दिया।

भास्कर हिंदी ने इस वायरल वीडियो की जांच में क्या पाया?

इस वायरल वीडियो की भास्कर हिंदी की टीम ने सबसे पहले इसके कई कीृ-फ्रीम निकाले। इसके बाद इन्हें गूगल लेंस टूल के माध्यम से सर्च किया, जिसका असली वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिया। इसे कांग्रेस ने 27 जनवरी, 2025 को लाइव चलाया था। इसमें हमारी टीम को 4 मिनट 30 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकंड के बीच इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आई।

कहां का है वायरल वीडियो

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के महू में 27 जनवरी को कांग्रेस ने जय संविधान रैली का आयोजन किया था। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे, उनके साथ पार्टी के कई शीर्ष नेता भी वहां मौजूद थे। वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है। वह राहुल गांधी को भगवान खाटू श्याम की फोटो देने के लिए आया था, लेकिन वह व्यक्ति कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के सामने खड़ा हो गया था। तो उसे राहुल गांधी ने साइड में खड़ा होने का इशारा किया।

Created On :   20 Sept 2025 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story