Delhi Politics: 'जेन-जी कांग्रेस के मुंह पर...' राहुल गांधी के Gen Z बयान पर दिल्ली बीजेपी ने किया पलटवार

- नेपाल में Gen Z ने किया था भारी विरोध प्रदर्शन
- भारत को Gen Z ने बचाया
- देश पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'जेन-जी संविधान बचाएगा' बयान पर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि Gen Z ने देश को बचाकर दिखा दिया है, जो कांग्रेस के मुंह पर एक तमाचा है।
दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?
वीरेंद्र सचदेवा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया, "देश और दिल्ली के युवा तथा Gen Z जिसका राहुल गांधी जिक्र कर रहे हैं तो उन्होंने दिल्ली को बचाकर दिखा दिया। आज ABVP ने जो शानदार जीत हासिल की है वो राहुल गांधी और कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। Gen Z ये बात अच्छी तरह समझती है कि किसके हाथ में देश सुरक्षित है, देश पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है, तो राहुल गांधी निराधार बात करते हैं।"
राहुल गांधी ने क्या दिया बयान?
बिहार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद से लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी हमलवार बने हुए हैं। वहीं, राज्य में विधानसभा चुनाव भी जल्द होने वाले है। इसलिए उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा भी निकली थी। इस दौरान उनके साथ इंडिया महागठबंधन के कई नेता दिखाई दिए और उनकी पूरी यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव साथ दिखाई दिए।
इसके बाद राहुल गांधी ने एक्स पर 18 सितंबर, 2025 को एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा, "देश के Yuva, देश के Students, देश की Gen Z, संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।"
राहुल गांधी ने Gen Z का क्यों किया जिक्र?
गौरतलब है कि, भारत के करीबी देश नेपाल में 8 सितंबर को Gen Z ने ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उनपर आरोप लगे थे कि उन्होंने बहुत बड़े-बड़े घपले किए और परिवारद को राजनीति में बढ़ाने का कार्य किया है। साथ ही उन्होंने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध पर लगा दिया था। इसके बाद उनकी सरकार गिर गई और वहां पर अभी सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतिरम सरकार बनाई गई है।
Created On :   19 Sept 2025 11:35 PM IST