बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अखिलेश यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बताया चुनावी 'दूल्हा', कहा - 'कभी PM का सपना...'

अखिलेश यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बताया चुनावी दूल्हा, कहा - कभी PM का सपना...
  • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज
  • अखिलेश यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • बिहार सीएम को बताया चुनावी 'दूल्हा'

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई है। राज्य में पहले चरण की 121 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए मगंलवार को चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बीच में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की सत्ता में इंडिया गठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

अखिलेश यादव ने सीएम नीतीश कुमार को बताया 'चुनावी दुल्हा'

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "नीतीश कुमार चुनावी दुल्हा हैं। कभी सपना देख रहे थे कि पीएम बनेंगे लेकिन जिस दल के साथ गए हैं, वह पार्टी पहले इस्तेमाल करती है फिर बर्बाद करती है। इसलिए रोड शो में उन्हें न लेकर गए की। उन्हें भी यह एहसास हो गया है इस बात का कि शायद वह सीएम बनने नहीं जा रहे है, इसलिए वह दूसरे के गले में माला डाल रहे है। इस बार बिहार की जनता सरकार पलटने जा रही है।"

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "एक नई सोच, नई विजन के साथ बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सरकार बदलेगी तो बिहार बदलेगा। बिहार बदलने के लिए सरकार बदलना जरूरी है। भाजपा के लोगो ने देश के किसानों से लेकर आर्थिक संकट में डाला है। इतना कर्ज कभी नहीं था जितना भाजपा की सरकार में हुई है। इतनी बेकारी और मंहगाई कभी नहीं हुई। इसलिए मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे है।"

एनडीए सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा है कि 'जब सरकार बदलेगी, तो बिहार बदलेगा।' नए उम्र के सीएम बनाने जा रहे है, नए ऊर्जा, नई सोच के साथ बनाने जा रहे है। बिहार के लोगो का पलायन न हो। जो लोग बड़ी बड़ी बाते कर रहे है उनके चुनावी दूल्हे का हाल क्या है। पटना के रोड शो में चुनावी दुल्हा को शो भी नहीं किया। उन्हें भी पता चल गया है अब उनके गले में कोई माला नहीं डालने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है इसबार 20 साल का हिसाब किताब नहीं, 30 साल का हिसाब लेना है। 20 साल बिहार सरकार और केंद्र का 10 साल का हिसाब लेना है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने साजिश कर तेजस्वी यादव की सरकार हटाई है।

आपको बता दें कि बेलागंज विधानसभा में पिछले 35 वर्षों से राजद के कब्जे में रहा था। विधानसभा उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी जीती थी। इस बार भी राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव और जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के बीच कड़ी टक्कर है।

Created On :   4 Nov 2025 9:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story