बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जनसंख्या संरचना, सामाजिक विविधता और बदलते राजनीतिक समीकरण वजीरगंज को बिहार की राजनीति में खास बनाते हैं

जनसंख्या संरचना, सामाजिक विविधता और बदलते राजनीतिक समीकरण वजीरगंज को बिहार की राजनीति में खास बनाते हैं
2008 में अस्तित्व में आई वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2010 और 2020 में बीजेपी , 2015 में कांग्रेस विजयी रही। वजीरगंज में 33.8 प्रतिशत एससी, सीट के नाम से मुस्लिम प्रतीत होने वाले इस इलाके में हिंदूओ का वर्चस्व है। यहां 92.87 प्रतिशत लोग हिंदू, 6.7 प्रतिशत मुसलमान है।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में वजीरगंज विधानसभा सीट गया जिले में आती है। वजीरगंज एक सामान्य सीट है। वैसे आपको बता दें वजीर शब्द का अर्थ मंत्री होता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह नाम मुस्लिम शासन काल में पड़ा या किसी राज्य के मंत्री के नाम पर रखा गया। 2008 में अस्तित्व में आई वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2010 और 2020 में बीजेपी , 2015 में कांग्रेस विजयी रही।

वजीरगंज में 33.8 प्रतिशत एससी, सीट के नाम से मुस्लिम प्रतीत होने वाले इस इलाके में हिंदूओ का वर्चस्व है। यहां 92.87 प्रतिशत लोग हिंदू, 6.7 प्रतिशत मुसलमान है। वजीरगंज एक ऐसा इलाका है जो इतिहास और राजनीति दोनों में संभावनाओं से भरा है। जनसंख्या संरचना, सामाजिक विविधता और बदलते राजनीतिक समीकरण इसे बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बनाते हैं।

कृषि यहां की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है, इलाके को मौसमी मार झेलनी पड़ती है, सड़क,सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते हजारों की तादात में युवा पलायन करते है।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।

Created On :   4 Nov 2025 4:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story