बिहार विधानसभा चुनाव 2025: टिकारी विधानसभा सीट में एनडीए का दबदबा, महागठबंधन के सामने जीतना एक चुनौती

टिकारी विधानसभा सीट में एनडीए का दबदबा, महागठबंधन के सामने जीतना एक चुनौती
गया, बोधगया और नवादा के नजदीक स्थित इस ऐतिहासिक नगर का इतिहास प्राचीन समय से ही अत्यंत गौरवशाली रहा है। टिकारी, औरंगाबाद संसदीय सीट के अंतर्गत आती है। 24 फीसदी आबादी एससी की है, लेकिन सीट सामान्य है। यहां 6 फीसदी मुसलमान मतदाता है। विधानसभा मुख्य रूप से ग्रामीण है, लेकिन 4.62 प्रतिशत मतदाता शहरी हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में टिकारी विधानसभा सीट गया जिले में आती है, जिसे टेकारी भी कहा जाता है। गया, बोधगया और नवादा के नजदीक स्थित इस ऐतिहासिक नगर का इतिहास प्राचीन समय से ही अत्यंत गौरवशाली रहा है। टिकारी, औरंगाबाद संसदीय सीट के अंतर्गत आती है। 24 फीसदी आबादी एससी की है, लेकिन सीट सामान्य है। यहां 6 फीसदी मुसलमान मतदाता है। विधानसभा मुख्य रूप से ग्रामीण है, लेकिन 4.62 प्रतिशत मतदाता शहरी हैं।

अनिल कुमार इस क्षेत्र में 2010 से एक प्रमुख राजनीतिक चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने पहली बार 2010 में जेडीयू के टिकट पर जीत दर्ज की। 2015 में टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी बदलकर हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) का दामन थामा, लेकिन चुनाव हार गए। एनडीए में बीजेपी और जेडीयू के समर्थन से 2020 में अनिल कुमार जीत गए।

कृषि यहां की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है, इलाके को मौसमी मार झेलनी पड़ती है, सड़क,सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते हजारों की तादात में युवा पलायन करते है।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।

Created On :   4 Nov 2025 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story