बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA या महागठबंधन, कौन मारेगा बाजी? जानिए इन दो सर्वे से बिहार में किसकी बनेगी सरकार

- बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई
- बिहार में एनडीए या महागठबंधन में से किसकी बनेगी सरकार
- जानें सर्वे के नतीजों मेे कौन मारेगा बाजी
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। वहीं, पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में मतदान का चुनावी शोर मंगलवार को थम जाएगा। इस बीच अटकलों का बाजार गरम है कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। हालांकि, इसका फैसला 14 नवंबर को हो जाएगा। लेकिन, इससे पहले कई एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि बिहार में इस बार एनडीए या महागठबंधन में से किसकी सरकार बनेगी। तो आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे में बिहार की सत्ता में कौन काबिज होगा।
बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले कुछ सर्वे के नतीजे सामने आए हैं। जिसके नतीजों काफी चौंकाने वाले हैं। इन नतीजों की मानें तो, बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर POLSTRAT-PEOPLE'S INSIGHT ने सर्वे किया है। जिसके मुताबिक, एनडीए के पाले में 133 से 143 सीटें आ सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 93 से 102 सीटें मिल सकती हैं।
किस पार्टी को कितनी सीटें?
NDA
133-143
महागठबंधन
93-102
जन सुराज
01-03
AIMIM
02-03
OTH
0-2
NDA में किस पार्टी को कितनी सीटें?
BJP
70-72
JDU
53-56
HAM
0-2
LJP(R)
10-12
RLM
0-1
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री योगी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में की रैली, कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना
महागठबंधन में किस पार्टी को कितनी सीटें?
RJD
69-72
CONG
10-13
LEFT
14-15
VIP
1-2
IIP
0-1
किसको कितना वोट शेयर?
NDA
45%
महागठबंधन
39%
OTH
16%
वहीं, बिहार चुनाव को लेकर हुए अन्य सर्वे में भी एनडीए की सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्व में बिहार की सत्ता में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ शानदार वापसी कर सकती है। इस दौरान एनडीए को 130 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि, महागठबंधन को 110 से कम सीटें मिलने का दावा किया गया है।
CHANAKYA STRATEGIES के सर्वे के मुताबिक किसको कितनी सीटें?
NDA
128-134
महागठबंधन
102-108
अन्य
5-9
Created On :   4 Nov 2025 7:34 PM IST












