Bihar Assembly Election 2025: बिहार में पीएम मोदी को घेरते हुए बरसे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कहा- 'देश का संविधान बचाना अब...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार चुनाव के प्रचार-प्रसार के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को औरंगाबाद में लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, मोदी सरकार ने देश की सारी सरकारी कंपनियां बेच दी हैं। सब कुछ अडाणी-अंबानी जैसे बिजनेसमैन को दे दिया है। राहुल गांधी ने कहा, आप कितनी भी पढ़ाई कर लें लेकिन परीक्षा देने से दो दिन पहले ही पेपर लीक हो जाता है। ऐसा बिहार हमें बिल्कुल भी नहीं चाहिए। इसके अलावा उन्होंने देश को लेकर कहा कि देश में दो हिंदुस्तान बना दिए गए हैं।
यह भी पढ़े -'कांग्रेस-राजद के लोग रामद्रोही हैं', समस्तीपुर की रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया तीखा प्रहार
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने कहा, अगर संविधान नहीं बचा तो देश में सिर्फ और सिर्फ मोदी, अडाणी और अंबानी ही बचेंगे। अन्य लोगों का और आम आदमी का हक छिन जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की बीमा योजनाएं अब किसानों से पैसे लेकर प्राइवेट कंपनियों को देने का नया तरीका बन गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा, छठ में नहाने के लिए अपने लिए अवलग से साफ पानी मंगवाया ौर आम बिहारियों को यमुना के सड़े पानी में स्नान करना पड़ा है।
यह भी पढ़े -यूपी में नॉन-हाइब्रिड धान कुटाई में 1 प्रतिशत की रिकवरी छूट, 15 लाख किसानों को फायदा  सुरेश खन्ना
नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल मोदी जी के हाथ में- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है। नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती। ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है। ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी।'
Created On :   4 Nov 2025 3:52 PM IST













