बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'लालू यादव परिवार से आगे नहीं देख पा रहे', नित्यानंद राय का लालू परिवार पर निशाना, कहा- जनता ने इन्हें नाकारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपने परिवार से आगे बढ़ ही नहीं पा रहे हैं। जनता ने तेजस्वी यादव और आरजेडी को नाकार दिया है। आपको बता दें कि, मंगलवार को प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन था। आज कई दिग्गजों ने जनसभाओं को संबोधत कर एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा।
#WATCH | Hajipur, Vaishali: Union Minister Nityanand Rai says, "The pioneer of scams and corruption, the hero of Jungle Raj, Lalu Yadav, has become completely infatuated with his son. He can't see beyond his family, while the public has rejected his son, his family, and his… pic.twitter.com/VJO0bFfq3U
— ANI (@ANI) November 4, 2025
यह भी पढ़े -'केवल वहीं बात मायने रखती है जो मैंने और...' राज्य के नेतृत्व की अटकलों को लेकर डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया
लालू परिवार पर निशाना
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि घोटालों और भ्रष्टाचार के प्रणेता, जंगलराज के नायक लालू यादव अपने पुत्र मोह में पूरी तरह से मग्न हो गए हैं। वह अपने परिवार से आगे देख ही नहीं पा रहे हैं, जबकि जनता ने उनके बेटे, उनके परिवार और उनकी पार्टी को नकार दिया है। जंगलराज में विश्वास रखने वाले कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, यानी तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। बिहार की जनता विकास चाहती है।
यह भी पढ़े -भोजपुरी सुपरस्टार्स में वार-पलटवार! निरहुआ के हमले का RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब, BJP पर भी साधा निशाना
कब होंगे बिहार में चुनाव?
आपको बता दें कि, इस साल कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है। आखिरी दिन सभी दल खूब जोर लगा कर लोगों को रिझाने में जुटे J। इसके बाद 14 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्तम का फैसला होगा यानि नतीजों का ऐलान होगा। अब देखना यह होगा कि बिहार की जनता इस बार किसको चुनती है?
यह भी पढ़े -परिसीमन से बदला कटोरिया विधानसभा का रूझान, कांग्रेस दबदबे वाली सीट पर दो बार बीजेपी और एक बार आरजेडी ने जीती
Created On :   4 Nov 2025 5:55 PM IST












