Karnataka Politics: 'केवल वहीं बात मायने रखती है जो मैंने और...' राज्य के नेतृत्व की अटकलों को लेकर डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया

केवल वहीं बात मायने रखती है जो मैंने और... राज्य के नेतृत्व की अटकलों को लेकर डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खारिज करते हुए बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत और एकजुट है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया या कांग्रेस के नेताओं की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व की अटकलों के दौर जारी हो गया है। इन अटकलों को राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खारिज करते हुए बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत और एकजुट है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया या कांग्रेस के नेताओं की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है।

डिप्टी सीएम ने राजनीतिक अफवाहों को से पर्दा उठाते हुए बताया, "केवल वहीं बात मायने रखती है जो मैंने और मुख्यमंत्री ने कही है। उसके अलावा किसी और की बात का कोई मतलब नहीं है।" कांतीरवा स्टेडियम के पास मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शिवकुमार ने बताया कि सरकार का फोकस अटकलों पर नहीं है, बल्कि प्रदेश शासन और विकास पर बना हुआ है।

प्रस्तावित टनल रोड के बारे में दी जानकारी

शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया और कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ उनका समन्वय बना हुआ है। यह हमारी एकता की वजह से संभव हो सकात है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी ने 136 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। जो हमारी ताकत 140 सीटों तक पहुंच गई हैं। उन्होंने राजधानी बेंगलुरु में प्रस्तावित टनल रोड परियोजना के मुद्दे पर बताया, "मैं कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक के नेतृत्व में टनल रोड मुद्दे पर एक समिति गठित करने के लिए तैयार हूं। लालबाग के पास प्रवेश और निकास बिंदु उनके सुझाए गए स्थान पर डिजाइन किए जाएंगे।"

उन्होंने साफ करते हुए कहा कि वे शहर रे बुनियादी ढांचे पर दोनों दलों के दृष्टिकोण को स्वीकारते हैं। इस प्रस्तावित टनल का बीजेपी विरोध कर रही है।

अशोक के धरना देने पर कही ये बात

डिप्टी सीएम ने आगे बताया, "अशोक को धरना देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह बेंगलुरु से हैं. वह यहां से सात-आठ बार जीत चुके हैं, उनकी भी जिम्मेदारी बनती है। उनके नेतृत्व में बनी समिति ही सरकार को सलाह और निर्देश दे। मल्लेश्वरम के विधायक सी एन अश्वथ नारायण सहित जो भी नाम सुझाएंगे, उन्हें इस समिति में शामिल किया जाएगा। हम सभी को मिलकर काम करना होगा और हम करेंगे।"

उनका कहना है कि बीते शुक्रवार की रात लालबाह के पास टनल रोड के स्थान का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया गया था। उन्होंने आगे कहा, "मैंने लालबाग के आस-पास के इलाके का दौरा किया, ताकि पता लगाया जा सके कि प्रवेश द्वार कहां बनाए जा सकते हैं। मैं वैकल्पिक रास्तों पर भी विचार कर रहा हूं। किसी भी तरह की चिंता की कोई जरूरत नहीं है।" उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के समय जनहित का खास ध्यान रखा जाएगा।

महाराष्ट्र के सवाल पर दी प्रतिक्रिया

कर्नाटक डिप्टी सीएम ने क्षेत्रीय भाषा और पहचान के मुद्दे की स्थिति को स्पष्ट किया है। उनसे बेलगावी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के सदस्यों के साथ पुलिस की तरह से सेल्फी लेने और सुरक्षा प्रदान करने का सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र एकीकरण समिति (MES) सदस्यों को बदलने के लिए काम करेंगे। कर्नाटक में एक पार्टी या समूह काम कर रहा है और वे भी कन्नड़ हैं। वे भी कर्नाटक विधानसभा में पहुंच गए हैं।"

Created On :   1 Nov 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story