बीजेपी नेता के बिगड़े बोल!: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दी ये प्रतिक्रिया

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू धर्म को लेकर भी टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू धर्म को लेकर भी टिप्पणी की है। इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ सकती है।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

आध्यात्मिक गुरु ने असम विधानसभा उपाध्यक्ष नुमल मोमिन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी किसी का सम्मान नहीं किया है। जिसमें उन्होंने नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और न ही संविधान शामिल होना बताया है। उनका आगे कहना है कि राहुल गांधी के बुनियादी संस्कार ही सही नहीं रहे हैं। उनको न बोलने का ज्ञान है और उनके आचरण में बदतमीजी अलग ही झलकती है। उन्होंने आगे कहा कि उनका हमेशा से बेहूदा बातें करते आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संस्कारों में समस्या है, इस वजह से वे दूसरों का सम्मान नहीं करते है। आचार्य प्रमोद कष्णम ने राहुल गांधी को बदतमीजों का बादशाह बताया है।

कांग्रेस चीफ के बयान पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में आरएसएस को लेकर टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के प्रति समर्पित संगठन है। जो तपस्वियों और पराक्रमी लोगों के लिए महत्वपूर्ण समूह है, जिनका हर समय देश सेवा के लिए तत्पर रहा है। जो व्यक्ति इस संगठन को गाली देने का काम करता है। वह राष्ट्रभक्त तो कतई नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर राष्ट्रविरोधियां जमात जमा हो गई हैं। ये लोग राष्ट्रप्रेमी संगठनों पर सवाल खड़े करके, पाप का हिस्सेदार बन रहे हैं।

इन लोगों के स्वर्ग में मिलती है जगह

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने एक दूसरे बयान में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए बताया कि हिंदू होना गर्व की बात है। स्वर्ग में स्थान उन्हीं को मिलता है, जो सिर्फ हिंदू हैं। अगर कोई हिंदू नहीं है तो उन्हें परलोक में स्थान नहीं मिलता है। उनके इन बयान की वजह से राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस हो सकती है।

Created On :   1 Nov 2025 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story