- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सोशल...
फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, सच्चाई सामने आते ही निकला फर्जी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यूजर ने दावा कर रहा है कि वे जम्मू-कश्मीर में हुए भूस्खलन के बाद पैदल माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व पर पैदल चलकर माता रानी के दर्शन किए है। जब इस वायरल वीडियो की भास्कर हिंदी ने पड़ताल की तो कुछ और ही नजर आया।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया साइट फेसबुक अकाउंट ‘Gada Times – गाड़ा टाइम्स’ पर 23 सितंबर, 2025 को राहुल गांधी से संबंधित वीडियो अपलोड किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा है, "राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 14 किलोमीटर पैदल यात्रा की, VIP सुविधाओं को त्यागा। नवदुर्गा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यह यात्रा उनके विश्वास और जनता से जुड़ाव को दर्शाती है। भूस्खलन के बाद मंदिर के फिर से खुलने के तुरंत बाद यह दौरा राजनीति और धर्म के बीच की जटिलता को उजागर करता है।"
वायरल वीडियो की पड़ताल
इस वायरल वीडियो के दावे का पता लगाने के लिए भास्कर टीम ने गूगल पर उससे संबंधित कुछ कीवर्ड्स सर्च किए। इसमें बाद हमारी टीम को यह वायरल वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। इसे 9 सितंबर, 2021 को अपलोड किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा है, "माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए राहुल गांधी जी श्रद्धालुओं के साथ मां के दरबार की तरफ आगे बढ़ते हुए।" वहीं, इस वीडियो का लंबा वर्जन राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी पाया। इसे 10 सितंबर, 2021 को अपलोड किया गया था। लेकिन, हालिया राहुल गांधी का माता वैष्ण दर्शन का वीडिया वायरल हो रहा है वह पूरी तरह से फेक निकला।
Created On :   24 Sept 2025 1:05 AM IST