- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- दिल्ली का लाल किला भारी बारिश से...
फेक्ट चेक: दिल्ली का लाल किला भारी बारिश से बना झरना! सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे ये दावा

- देश के कई हिस्सो में हो रही भारी बारिश
- सोशल मीडिया में लाल किले का वीडियो हो रहा वायरल
- दिल्ली के कई इलाकों में घुसा पानी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश का दौरा जारी है। इसके चलते बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो रही है। हाल ही में भारी बारिश होने की वजह से दिल्ली यमुना नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई थी। इस कारण से आसपास के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें लाल किले के आस-पास पानी भरने का जिक्र किया गया है।
लाल किला बना झरना!
वायरल वीडियो में लाल किले के आस-पास तेज गति से पानी बह रहा है। वीडियो में ऐसा दिखाई दे रहा है कि लाल किले से झरना बह रहा है। इसको कुछ यूजर्स अभी का बताया जा रहा है। इसके साथ बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद लाल किले का ये हाल बना हुआ है।
जब इस वीडियो का भास्कर हिंदी ने रियलिटी चेक किया तो यह पूरी तरह से भ्रामक निकला। पड़ताल में हमारी टीम ने पाया कि यह अभी और लाल किले का नहीं है। यह साल 2024 का है। जब तेज बारिश हुई थी, इसके बाद जगह-जगह जलजमाव हो गया था। हालांकि, इस साल भी लगातार भारी बारिश हो रही है। इस वजह से जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसके कारण दिल्ली के कई हिस्सों में पानी ही पानी भर गया है।
यहां मिली वायरल वीडियो की सच्चाई
इस वायरल वीडियो को गूगल पर एक की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च के जरिए पता किया। इस दौरान यह वीडियो 'टाइम्स नाउ नवभारत' के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिया। इसे 28 जून 2024 को अपलोड किया गया था। इसके शीर्षक में लिखा है, "दिल्ली में बारिश का कहर 'नाइग्रा फॉल' बना लाल किला!"
इस वायरल वीडियो की आगे जांच करने पर भास्कर हिंदी ने पाया कि इसे 28 जून 2024 को 'भारत समाचार' ने भी अपलोड किया था, जिसका शीर्षक 'दिल्ली की भयंक बारिश, लाल किले के पास का दृश्य' है।
Created On :   18 Sept 2025 1:07 AM IST