फैक्ट चेक: गणपति बप्पा की पूजा के दौरान जमीन पर गिरे पुजारी, असल में वीडियो स्क्रिप्टेड है

गणपति बप्पा की पूजा के दौरान जमीन पर गिरे पुजारी, असल में वीडियो स्क्रिप्टेड है
  • पंडाल में मौजूद पुजारी का वीडियो वायरल
  • लोग घटना को समझ रहे चमत्कार
  • रिवर्स सर्च में पता चला सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गणेश चतुर्थी बेहद धूमधाम से मनाई गई। घर हो या दफ्तर, गणपति बप्पा के पंडाल ने हर जगह की रौनक बढ़ा दी। त्योहार को समाप्त हो गया लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। क्लिप में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक पुजारी भगवान गणेश की पूजा करते हुए अचानक गिर जाते हैं। इसके तुरंत बाद भगवा रंग का झंडा उनके ऊपर गिरता है। झंडे के गिरते ही पुजारी ठीक हो कर अपने आप खड़े हो जाते हैं। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर असली घटना समझ रहे हैं। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो असल में स्क्रिप्डेट है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Umesh Sharma' नामक फेसबुक युजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- कैमरे में कैद हुई एक ऐसी घटना, जिसे चमत्कार कहें या कुछ और भूतो न भविष्यति परमात्मा होता है जरूरत पडने पर मदद करता है बशर्ते आपका समर्पण ईमानदारी से हो।


यह भी पढ़े -SIR के मुद्दे पर कांगना रनौत ने नहीं साधा चुनाव आयोग पर निशाना, वायरल दावे में नहीं है कोई सच्चाई, एडिटेड वीडियो हो रहा शेयर

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें '3RD EYE' का यूट्यूब चैनल मिला। यहां पर दिए गए डिस्क्लेमर में वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया गया है। लिखा है- देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ पर लिखित नाटक, पैरोडी और जागरूकता वीडियो उपलब्ध हैं। ये लघु फ़िल्में केवल मनोरंजन और शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई हैं। वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र और परिस्थितियाँ काल्पनिक हैं और इनका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मनोरंजन करना और शिक्षा देना है।

Created On :   13 Sept 2025 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story