- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- पानी में डूबे ट्रेन के पहिए, हाल...
फैक्ट चेक: पानी में डूबे ट्रेन के पहिए, हाल में आई बाढ़ से जोड़ कर 7 साल पुराना वीडियो वायरल

- पानी में चलती ट्रेन का वीडियो वायरल
- असल में 2018 का है दृश्य
- रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त देशभर में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। क्या पहाड़ी इलाके और क्या मैदानी इलाके, हर जगह बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप को हाल फिलहाल का बता कर लोग जम कर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में एक ट्रेन के पहियों को पानी में पूरी तरह डूबे हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि, यह वीडियो इस साल का नहीं बल्कि पुराना है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Sanjay Dubey’ ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, पानी में डूबी पटरियों पर ट्रेन का संचालन यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। रेलवे प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर ऐसी स्थिति में ट्रेन रोकनी चाहिए। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना सरकार और रेलवे की पहली जिम्मेदारी है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Raj Kumar' नामक यूट्यूब अकाउंट मिला जहां वायरल वीडियो सत साल पहले ही शेयर कर दी गई थी। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स जिस वीडियो को हाल फिलहाल का समझ रहे हैं वह असल में 2018 का वीडियो है।
Created On :   8 Sept 2025 5:31 PM IST