- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- नेपाल हिंसक प्रदर्शन के नाम पर...
फैक्ट चेक: नेपाल हिंसक प्रदर्शन के नाम पर इंडोनेशिया का वीडियो वायरल, रिवर्स सर्च में पता चला सच

- प्रदर्शन का वीडियो वायरल
- पुलिस पर पत्थर बरसाते नजर आ रहे लोग
- इंडोनेशिया की है घटना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में GEN-Z के प्रदर्शन से माहौल काफी तनावपूर्ण होता जा रहा है। तख्तापलट के बाद अब अंतरिम सरकार का चेहरा कौन होगा? इस सवाल ने लोगों के मन में घर कर रखा है। इन सब चीजों के बीच सोशल मीडिया पर हिंसक प्रोटेस्ट से जुड़ी की वीडियोज वायरल हो रही हैं। वहीं, एक क्लिप में भारी झड़प देखी जा सकती है। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर इसे नेपाल प्रदेशन से जोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि, इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। असल में यह क्लिप उस वक्त को है जब इंडोनेशिया में प्रोटेस्ट हुआ था।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'EagleVision Eye' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, नेपाल में प्रदर्शन के दौरान सेना को इस तरह करना पड़ा बचाव , लेकिन फिर भी हमला करते रहे प्रदर्शनकारी!
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स निकाल कर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Chudé' नामक एक्स यूजर के हैंडल पर मिला। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो इंडोनेशिया का है। इसके अलावा भी हमें कई पोस्ट मिले जिसमें इंडोनेशिया का जिक्र था। इससे यह साफ होता है कि लोग जिस वीडियो को नेपाल से जोड़ कर शेयर कर रहे हैं वह असल में इंडोनेशिया का है।
Created On :   11 Sept 2025 5:15 PM IST