- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- धान काटती ऑटोमेटिक मशीन का वीडियो...
फैक्ट चेक: धान काटती ऑटोमेटिक मशीन का वीडियो वायरल, लोग एआई क्लिप को समझ रहे असली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में धान काटने की एक ऑटोमेटिक मशीन को देखा जा सकता है। पहले मशीन धान की कटाई करते नजर आ रही है, फिर अपने आप उड़ के समने खड़े वाहन के पास जाती है और धान को गिरा देती है। इस दौरान एक शख्स मशीन के ऊपर बैठ कर खाना खाते हुए दिखाई दे रहा है। लोग वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। हालांकि, रिवर्स सर्च में यह साफ हो गया कि वीडियो असल में एआई की मदद से क्रिएट की गई है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Anil Dineshwer Journalist' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- चाइना के लोगों के दिमाग से मैं हैरान हूं, मैं खुशी मनाऊं या अपने कमी का अफसोस जताऊं ऐसे जुगाड़ी तो भारत में भी होंगे!
यूजर ने आगे लिखा कि अब तक हमने धान काटने वाली मशीन ही देखी थी? अब तक उड़ने वाली मशीन नहीं देखी थी और उसमें खाना भी बनाते हुए नही देखा था !
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो देखने में ही असली नहीं लग रहा है। इसी बात की जड़ तक जाने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद लेना सही समझा। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, वीडियो 99.4 परसेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है जिसे लोग असली समझ कर शेयर कर रहे हैं।
Created On :   15 Oct 2025 2:54 PM IST