फैक्ट चेक: 'I Love Mohammed' वाले विवाद के नाम पर फिर वायरल हुई वीडियो, जानें क्या दावा किया जा रहा?

I Love Mohammed वाले विवाद के नाम पर फिर वायरल हुई वीडियो, जानें क्या दावा किया जा रहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन 'I Love Mohammed' वाले मामले से जोड़ते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर की जा रही हैं। इस कड़ी में कुछ यूजर्स एक क्लिप तेजी से शेयर कर भ्रम फैला रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी को तीन लोगों को मारते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोगों इसे 'I Love Mohammed' पोस्टर के चलते हुए तनाव से जोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है। रिवर्स सर्च में पता चला कि यह घटना आंध्र प्रदेश की है जहां पुलिस पर हमला करने के आरोप में तीन व्यक्तियों की पिटाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद ली और स्क्रीनशॉट के जरिए हकीकत पता लगाने का प्रयास किया। ऐसा करने पर हमें आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का एक्स अकाउंट मिला जहां उन्होंने वायरल वीडियो 27 मई को शेयर की थी। रेड्डी के पोस्ट में ऐसी कोई जानकारी नहीं थी जिससे पता चले कि वीडियो का विवाद से कोई संबंधित है। वहीं, हमें 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की वेबसाइट पर वीडियो से जुड़ी अहम जानकारी मिली। रिपोर्ट में लिखा है- तेनाली पुलिस ने एक तंबाकू-आदी सलाहकार पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों, चेब्रोलू जॉन विक्टर, शेख बाबूलाल और डोमा राकेश को गिरफ्तार किया है। ये बेघर लोग एक अपराधी के साथी हैं और एक महीने की जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।

Created On :   7 Oct 2025 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story