फैक्ट चेक: देखते ही देखते ढही इमारत...आगरा के नाम पर एआई क्रिएटेड वीडियो वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

देखते ही देखते ढही इमारत...आगरा के नाम पर एआई क्रिएटेड वीडियो वायरल, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक बड़ी इमारत को गिरते हुए देखा जा सकता है। वहीं, लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह हादसा आगरा का है। वहीं, लोग इसे असली समझ रहे हैं। आपको बता दें कि, यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई की मदद से बनाई गई है।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

'Pawan Maoriya' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- आगरा में अचानक गिरा बिल्डिंग।

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद ली। ऐसा करने पर हमें वीडियो से संबंधित कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद यह शक और बढ़ गया कि क्लिप एआई की मदद से बनाया गया हो। दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल का उपयोग किया। wasitai के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं बल्कि एआई की मदद से क्रिएट किया गया है। सिर्फ एक नहीं कई टूल के मुताबिक, क्लिप एआई के जरिए बनाई गई है।

Created On :   8 Oct 2025 1:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story