बाजार में वापस लौट रहा इन कपड़ों का कलेक्शन, जानिए, क्या है महिलाओं की पहली पसंद 

Fashion बाजार में वापस लौट रहा इन कपड़ों का कलेक्शन, जानिए, क्या है महिलाओं की पहली पसंद 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-09 04:03 GMT
बाजार में वापस लौट रहा इन कपड़ों का कलेक्शन, जानिए, क्या है महिलाओं की पहली पसंद 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। भारत में वापस आ रहा है कुर्तियों का दौर, जिसमें 80 के दशक की विभिन्न प्रकार की कुर्तियां मार्केट में वापस कदम जमा रही हैं। अनारकली से लेके सरारा,गरारा जैसी तमाम तरह की कुर्तियां शामिल है, यह ट्रेंडिंग कुर्तियां ऑनलाईन पोर्टल से लेकर बाजार तक छाई हुई हैं, वहीं लड़कियां भी इन कुर्तियों में काफी दिलचस्पी ले रही हैं।

कुर्तियों का रेंज

मार्केट में ये कुर्तियां सरारे के साथ लगभग 600-800 रूपए में उपलब्ध हैं, वहीं ऑनलाइन में यह कुर्तियां 600 रूपए से कई साइट्स पर उपलब्ध हैं, इन कुर्तियों को दोनो ही जगहों से अच्छी मात्रा में खरीदा जा रहा है। लोकल बिजनेस वाले दुकानदार इन्हें सोशल मीडिया की सहायता से भी लोगो तक पहुंचा रहे हैं। यहां पर कुर्तियों के दाम में थोड़ा इजाफा देखने को मिलता है, यहां पर कुर्तियों के मूल दाम में शिपिंग चार्जेज को भी जोड़ा जाता है, जिससे 200 से 300 रूपए का इजाफा देखने को मिलता है।

कैसे डिजाइन ज्यादा लोकप्रिय है

अनारकली और सरारा के साथ पहने जाने वाली कुर्तियों को ज्यादा लोकप्रिय माना जा रहा है, यह कुर्तियां जौर्जेट, सिफॉन, कॉटन तथा मिक्स कॉटन में उपल्बध हैं। चिकन कारी वाली कुर्तियां को काफी पसंद की जा रही है, लखनऊ की चिकन कारी वाली कुर्तियां पूरे देश में मशहूर हैं, वहीं इन चिकन कारी वाली कुर्तियों की कीमतें 600 रूपए से शुरु होती हैं। 

किस तरह के प्लाजो है डिमांड में

इन  कुर्तियों को सिंपल प्लेन पैंट के अलावा कई अन्य तरह के लोअर्स के साथ पसंद किया जा रहा है। उनमें हैं सरारा,फैले हुए प्लाजो, लेगिंस, जीन्स इत्यादी। जीन्स के साथ यह एक इंडो-वेसटर्न लुक के तौर पर पसंद किया जा रहा है, इसे इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ लड़कियां कॉलेज और ऑफिस भी पहन कर जाना पसंद कर रही हैं।


 

Tags:    

Similar News