Skin Care: चेहरा रहेगा पिंपल्स फ्री, बस फॉलो करें ये टिप्स

Skin Care: चेहरा रहेगा पिंपल्स फ्री, बस फॉलो करें ये टिप्स

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-15 10:42 GMT
Skin Care: चेहरा रहेगा पिंपल्स फ्री, बस फॉलो करें ये टिप्स

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लड़कियां अपने चेहरे को पिंपल्स फ्री रखने के लिए पुरजोर कोशिश करती हैं। मंहगे प्रोडक्ट, आयुर्वेद नुस्खें और न जाने क्या क्या! लेकिन इसके बावजूद पिंपल्स की समस्या खत्म होते नजर नहीं आती। ऐसे में हम आपको बता रहे कुछ ऐसे टिप्स, जिसे फॉलो करने से आपको पिंपल्स नहीं होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

न करें चेहरे को बार बार टच
पिंपल्स का सबसे बड़ा कारण है बार बार चेहरे पर हाथ लगाना। अगर आपको भी ऐसी आदत है, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि हमारे हाथ ​दिन में कई तरह की चीजों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में उनमें मौजूद बैक्टीरिया आपके चेहरे से लग जाते हैं। जिस वजह से स्किन प्राब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इसलिए साफ और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बार-बार चेहरे को टच करने बचे।

गर्म पानी को करें अवॉइड
सर्दियों में नहाते वक्त कई बार हम चेहरे पर भी गर्म पानी का उपयोग करते हैं। यह आपकी स्किन के लिए हानिकारक है। जब भी चेहरा को धोए गर्म की जगह ठंडे पानी को यूज करें। यह स्किन को क्लीन कर फ्रेश और हेल्दी बनाता है। इसके साथ ही ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से यह चेहरे पर झाइयों और झुर्रियों की समस्या को होने से बचाता है। जिससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवां नजर आती है। 

मेकअप ब्रश से साथ रखें ये सावधानी
ज्यादातर लड़कियां मेकअप ब्रश यूज करने के बाद उसे साफ नहीं करतीं। इससे गंदे ब्रश में बैक्टीरिया जमा होते है और चेहरे को नुकसान पहुंचाते है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें ताकि आपकी स्किन पिंपल्स फ्री हो जाए। 

चेहरे की मसाज जरुरी
चेहरे पर समय समय पर क्लींजिंग या फेशियल करवाना चाहिए। इससे चेहरे की मसाज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसे स्किन स्मूद, क्लीन होती है। यह फाइन लाइन्स, रिंकल्स, आंखों के नीचे सूजन व काले घेरों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए मेकअप को इग्नोर करें और क्लींजिंग या फेशियल पर फोकस करें। 

सोते समय रखें ख्याल
वहीं सोते समय चेहरा तकिए को छुता है जिससे तकिए पर जमा बैक्टीरिया चेहरे पर लगते है और पिंपल्स, दाग-धब्बें, झुर्रियों आदि जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। इससे बचने के लिए समय-समय पर तकिए के कवर को धोते रहें। 

Tags:    

Similar News