Summer 2021: जानिए,  ये 5 ट्रेंडी बैग्स में खरीदना आपके लिए क्यों हैं जरुरी ?

Summer 2021: जानिए,  ये 5 ट्रेंडी बैग्स में खरीदना आपके लिए क्यों हैं जरुरी ?

Bhaskar Hindi
Update: 2021-05-19 07:00 GMT
Summer 2021: जानिए,  ये 5 ट्रेंडी बैग्स में खरीदना आपके लिए क्यों हैं जरुरी ?

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। क्या आप जानते है कि, नार्मल पार्टी हो या शादी। हर जगह आपकी ड्रेस के साथ-साथ हैंड बैग का परफेक्ट होना भी बेहद जरुरी हैं क्योंकि ये आपके लुक को कम्पलीट करने का काम करता है। बॉलीवुड की हसीनाएं भी इससे अछूती नहीं है। वो अक्सर अपने डिफरेंट ड्रेसेस के साथ हैंडबैग्स को मैच करती स्पॉट हो जाती है। खैर, हम आज आपको बताएंगे कि आप अपने इनकम्पलीट लुक को स्टाइलिश हैंडबैग्स के साथ कैसे पूरा कर सकते है। आपको सबसे लोकप्रिय हैंडबैग रुझानों की एक झलक दिखाते हैं, जो आपको तुरंत खरीदारी करने की आवश्यकता है। 

1. Structured Handbag

  • स्ट्रक्चर हैंडबैग आपके फैशन में अहम रोल निभाता है।
  • ये आपको हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
  • अत्याधुनिक डिजाइन के साथ यह स्टेटमेंट बैग, लोगों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा।

2. Moon-Shaped Handbag

  • ये बाकी बैग से अलग नजर आता है।
  • ये आपके कम्फरटेबल जोन का भी पूरा ख्याल रखता है।
  • अपने शेप की वजह से ये लोगों का ध्यान आपकी ओर खीचता है।
  • चंद्रमा के आकार का ये बैग पार्टी के लिए काफी फैशनेबल माना जाता है।

3. Roomy Tote Handbags

  • अगर आपको लगता है कि, टोट्स बैग काफी बड़े होते हैं तो आप गलत सोच रहे है।
  • टोट्स बैग्स को कैरी करना काफी आसान है।
  • ये चिकने कपड़े का होता है और आप इसके कैजुअली भी यूज़ कर सकते है।
  • ये कोणीय आकार के होते है और काफी चिकने भी होते है।
  • यह हैंडबैग प्रवृत्ति निश्चित रूप से देखने लायक होते है।

4. Candy Coloured Handbags

  • टोट्स बैग्स के अलावा आपको कैंडी कलर बैग्स को भी खरीदना चाहिए।
  • ये आपको अलमारी के समर सेक्शन में काफी फिट बैठेगा। 
  • आप इससे अपनी ड्रेस मैच कर सकते है।
  • साथ ही ये आपका मूड फ्रेश करने में भी काफी मदद करता है।
  • अगर आप अपने आस-पास की चीजें कलरफूल रखेंगे तो, जिंदगी में भी रंग भरते रहेंगे।

5. Pillow Handbags

  • बहुत कुछ खोजने के बाद ये हैंडबैग हमने आपके लिए खोज निकाला।
  • इस हैंडबैग में आप ज्यादा से ज्यादा सामान रख सकते है।
  • ज्यादा दूरी के सफर के लिए ये हैंडबैग एकदम परफेक्ट है।
  • और इसे कैरी करना भी काफी आसान है।
Tags:    

Similar News