Asus ZenBook Pro Duo भारत में लॉन्च, ये है दुनिया का पहला डुअल स्क्रीन लैपटॉप

Asus ZenBook Pro Duo भारत में लॉन्च, ये है दुनिया का पहला डुअल स्क्रीन लैपटॉप

Manmohan Prajapati
Update: 2019-10-18 09:37 GMT
Asus ZenBook Pro Duo भारत में लॉन्च, ये है दुनिया का पहला डुअल स्क्रीन लैपटॉप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी Asus ने दुनिया का पहला डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप कंप्यूटेक्ट 2019 कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने नए लैपटॉप ZenBook Duo और ZenBook Pro Duo भारत में लॉन्च कर दिए हैं। डुअल स्क्रीन वाले इन लैपटॉप में कंपनी ने की बोर्ड के स्थान पर भी स्क्रीन दी है।

इसके अलावा कंपनी ने तीन अन्य लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं। इसमें ZenBook UX 334, UX434 और UX534 शामिल हैं। वहीं ZenBook के 30 साल पूरे होने पर कंपनी ने  Asus ZenBook एडिशन 30 स्पेशल UX334 भी लॉन्च किया गया है।

कीमत
कंपनी ने लॉन्च किए गए लैपटॉप ZenBook Pro Duo UX 581 की कीमत 2,09,990 रुपए रखी है। वहीं ZenBook Duo UX 481 की कीमत 89,990 रुपए, ZenBook 15 (UX 534) की कीमत 1,24,990 रुपए, ZenBook 14 (UX 434) की कीमत 84,990 रुपए और ZenBook 13 (UX 334) की कीमत 84,990 रुपए रखी गई है।

यह नए लैपटॉप ई कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart, Paytm मॉल के साथ ही डीलर आउटलेटों, Asus एक्सलूसिव स्टोरों पर भी उपलब्ध होगा।

डुअल स्क्रीन लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डुअल स्क्रीन लैपटॉप में कीबोर्ड की जगह पर दी गई दूसरी स्क्रीन आधे हिस्से में दी गई है, जो कि एक एज से दूसरे एज तक है।  Zenbook Pro Duo के दोनों ही स्क्रीन 4K (चार हजार) रेजोल्यूशन को सपोर्ट करते हैं।  इस लैपटॉप में 15.6 इंच की 4K UHD OLED HDR सपोर्टिंग टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। जिससे यूजर्स किसी भी विंडो को सेकेंड स्क्रीन में भी ड्रैग कर सकते हैं। इसकी मेनस्क्रीन में नैनो बेजल दिए हैं, जिससे यूजर को फुल व्यू एक्सपीरियंस मिलता है। 

इस लैपटॉप में नंबर पैड डायल फंक्शन भी दिया गया है। साथ ही लैपटॉप कीबोर्ड में पाम रेस्ट भी दिया गया है, जिसे टाइपिंग करने में आसानी रहती है। यह लैपटॉप एलेक्सा वॉइस सपोर्ट के साथ आता है। बात करें लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की तो ये 9th जेनरेशन इंटेल कोर i-9 प्रोसेसर और जीफोर्स MX-250 GPU से लैस है।  

Asus ZenBook Pro Duo में लेटेस्ट गेमिंग-ग्रेड एनवीडिया जीफोर्स RTX 2060 ग्राफिक्स और ब्लिस्टरिंग फास्ट स्टोरेज दिया है। हालांकि लैपटॉप में कोई एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं दिया गया है। इस लैपटॉप में 32 GB DDR4 रैम की सुविधा दी गई है। लैपटॉप का वजन 2.5 किलोग्राम है। 

Tags:    

Similar News