Laptop: Lenovo Ideapad Slim 3i अल्ट्रा-स्लिम लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Laptop: Lenovo Ideapad Slim 3i अल्ट्रा-स्लिम लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2020-06-11 06:25 GMT
Laptop: Lenovo Ideapad Slim 3i अल्ट्रा-स्लिम लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Lenovo (लेनोवो) ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह एक अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप है, जिसे Ideapad Slim 3i (इडिपैड स्लिम 3i) नाम दिया गया है। यह दो स्क्रीन साइजेज- 14 इंच और 15 इंच में उपलब्ध है। खास बात यह कि intel Core 10th Gen प्रोसेसर के साथ आने वाले इस लैपटॉप की कीमत बेहद कम है। इसे कंपनी ने 26,990 रुपए की शुरुआती कीमत में बाजार में उतारा है। वहीं इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 40,990 रुपए है।

यह लैपटॉप दो कलर ऑप्शन्स प्लेटिनम ग्रे और अबेस ब्लू में उपलब्ध है। इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और Lenovo के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स...

HP ने भारत में लॉन्च किए दो नए इंटेल लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स 

स्पेसिफिकेशन 
Lenovo Ideapad Slim 3i लैपटॉप 14 इंच और 15 इंच की डिस्प्ले ऑप्शन्स के साथ आता है। इसका डिजाइन बेहद ही पतला है, जिससे ये देखने में अट्रैक्टिव लगता है और इसका वजन महज 1.6 किलोग्राम है। इसमें कोरोटाना सपोर्ट दिया गया है।

यह लैपटॉप 12GB तक DDR4 रैम और 1TB तक के ड्यूल स्टोरेज हार्ड डिस्क ड्राइव को भी सपोर्ट करता है। इसमें Q कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर्स मैक्स मोड और स्टील्थ मोड में स्वीच कर सकता है। इसमें डॉल्वी ऑडियो सिस्टम का सपोर्ट भी मिलता है। 

Xiaomi का पहला लैपटॉप होगा Mi Notebook, मिलेगा 12 घंटे का बैटरी बैकप

कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 6 फीचर दिया गया है। इसमें दो USB 3.1 पोर्टस दिए गए हैं, जिसकी मदद से तेजी से डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है। साथ ही इसमें एक HDMI पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट, एक SD कार्ड रीडर स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक (हेडफोन और माइक कॉम्बो) दिए गए हैं। बैटरी पावर की बात करें तो यह 7.5 घंटे का बैटरी बैक-अप देन में सक्षम है। 

Tags:    

Similar News