Redmi 10X: इसमें मिलेगा 30x जूम सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले, कंपनी ने टीजर किया जारी 

Redmi 10X: इसमें मिलेगा 30x जूम सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले, कंपनी ने टीजर किया जारी 

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-23 08:04 GMT
Redmi 10X: इसमें मिलेगा 30x जूम सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले, कंपनी ने टीजर किया जारी 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) की सब ब्राण्ड Redmi (रेडमी) लगातार शानदार स्मार्टफोन बाजार में उतार रही है। खास तौर कैमरा बेस्ड फोन सेगमेंट में कंपनी ने ग्राहकों आकर्षित किया है। वहीं अब कंपनी जल्द ही एक और स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी में है, जिसमें 30x जूम सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Redmi 10X (रेडमी 10 एक्स) है। बता दें कि लंबे समय से इस फोन की चर्चा की जा रही है। ये स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर 26 मई को लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 10X को लेकर वैसे तो लगातार कई सारी लीक्स जानकारी अब तक सामने आई है। वहीं अब कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर कंपनी ने एक पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स के बारे में...

Motorola: Moto G8 Power Lite भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

पोस्ट से मिली ये जानकारी
जारी पोस्ट में बताया गया है कि Redmi 10X में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी और यह 30x जूम को सपोर्ट करेगा। ​स्मार्टफोन ड्यूल सिम कार्ड स्लॉ​ट के साथ आएगा और इसकी दोनों सिम 5G तकनीक को सपोर्ट करेंगी। 

दो वर्जन
ग्रुप के प्रेजिडेंट और रेडमी ब्रैंड के जनरल मैनेजर ल्यू वीबिंग ने Redmi 10X Pro का नाइट प्रूफ रिलीज किया है। जिससे पता चलता है कि नई सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। यानी कि स्टैंडर्ड वर्जन के अलावा दूसरा प्रो वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें Dimensity 820 चिपसेट मिलेगा।

संभावित और लीक स्पेसफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बीते दिनों सामने आइ लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi 10X स्मार्टफोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। यह डिस्पले 2400x1080 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन देगी। 

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने Redmi 10X लाइनअप के स्मार्टफोन्स में स्ट्रीमर कैमरा टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। Redmi 10X में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं Redmi 10X Pro में स्टेबल फोटोग्राफी और वीडियो के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलेगा।

Tablet: Honor का पहला 5G टैबलेट V6 हुआ लॉन्च, इसमें है मैजिक पेंसिल

इस सीरीज में 8GB तक रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। जबकि पावर के लिए इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Redmi 10X ब्लू, गोल्ड, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बात करें इसकी कीमत की तो फोन की शुरुआती कीमत 15,000 से 18,000 रुपए के बीच हो सकती है। 

Tags:    

Similar News