Redmi Note 8 जल्द हो सकता है लॉन्च, Note 7 सीरीज से अधिक पावरफुल होगा

Redmi Note 8 जल्द हो सकता है लॉन्च, Note 7 सीरीज से अधिक पावरफुल होगा

Manmohan Prajapati
Update: 2019-08-06 03:46 GMT
Redmi Note 8 जल्द हो सकता है लॉन्च, Note 7 सीरीज से अधिक पावरफुल होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi की सब ब्राण्ड Redmi, Note 7 के बाद अब Note 8 पर काम कर रही है। खबर है कि कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। दरअसल हाल ही में चीन की सोशल वेबसाइट पर किए गए एक पोस्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है। वहीं Redmi के जनरल मैनेज Lu Weibing ने Redmi Note 8 के बारे में बतया है।

लू विबिंग ने कहा है कि Redmi Note 8 लॉन्च किया जाएगा और यह दूसरे प्रतिद्वंद्वी फोन के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा। फिलहाल यह कन्फर्म नहीं है कि कंपनी इस फोन में नए मीडियाटेक हीलियो G90T SoC का इस्तेमाल करेगी या नहीं। हालांकि इसे आप कन्फर्मेशन कह सकते हैं कि Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं।

64MP कैमरा
लू विबिंग ने इस स्मार्टफोन के किसी भी फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन पिछले दिनों लीक हुई जानकारी के अनुसार Redmi के अगले स्मार्टफोन में ISOCELL 64MP का कैमरा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि Redmi Note 8 में इस कैमरे का उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले Redmi Note 7 Pro में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का कैमरा का इस्तेमाल किया था। शानदार कैमरे के अलावा Redmi Note 8 में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। 

लॉन्च कन्फर्म
लीक खबरों के अनुसार Redmi Note 8 सीरीज में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर दिया जाएगा। भारत में हाल ही में मीडियाटेक के लॉन्च इवेंट पर शाओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने MediaTek के नए प्रोसेसर के साथ एक स्मार्टफोन लॉन्च कन्फर्म किया है। हालांकि इस प्रोसेसर का उपयोग किस फोन में किया जाएगा, इस बात की कीेाई जानकारी फिलहाल नहीं है।

Helio G90 और G90T
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में नई MediaTek Helio G90 सीरीज का ऐलान किया था, जिसमें Helio G90 और G90T शामिल हैं। इनका फोकस गेमिंग स्मार्टफोन पर होगा। गेमिंग सेंट्रिक चिपसेट होने के कारण इसमें हाइपर इंजन टेक्नोलॉजी भी इसमें दी जा सकती है। मीडियाटेक के इस नए प्रोसेसर में ऑक्टा-कोर सीपीयू दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.05GHz है। मेल G76 जीपीयू के साथ यह 800MHz तक की स्पीड डिलिवर कर सकता है।

Tags:    

Similar News