टेक: Redmi Note 9 और Redmi Note 9 pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें लीक फीचर्स

टेक: Redmi Note 9 और Redmi Note 9 pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें लीक फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2020-03-11 12:02 GMT
टेक: Redmi Note 9 और Redmi Note 9 pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें लीक फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने अब तक कई शानदार हैंडसेट बाजार में उतारे हैं। इनमें नोट सीरीज के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हुए हैं। खबर है कि अब कंपनी इस सीरीज के तहत जल्द नया स्मार्टफोन जाने जा रही है। इसका नाम Redmi Note 9 (रेडमी नोट 9) सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने इस फोन के साथ Redmi Note 9 pro (रेडमी नोट 9 प्रो) को भी लॉन्च करेगी। 

दोनों स्मार्टफोन को भारत में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इससे पहले Redmi Note 9 pro को US FCC वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। वेबसाइट पर इसे मॉडल नंबर M2003J6A1G से देखा गया है। यही नहीं इससे पहले दोनों स्मार्टफोन के कई लीक फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इन दोनों हैंडसेट के बारे में...

10 हजार रुपए से कम कीमत में मिलते हैं ट्रिपल कैमरा वाले ये फोन

कीमत
शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट और शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन के अनुसार शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए होगी। दरअसल मनु कुमार  Redmi Note सीरीज स्मार्टफोन्स को लगातार टीज कर रहे हैं। मनु ने एक ट्वीट में चार बार "9" लिखा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी कीमत 9,999 रुपए हो सकती है। जो कि शुरुआती यानी कि बेस वेरिएंट की कीमत हो सकती है।

संभावित फीचर्स
Xiaomi के आने वाले Redmi Note 9 स्मार्टफोन में फोटाग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह जानकारी खुद कंपनी ने दी है। वहीं FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि  साफ हुआ है कि Redmi Note 9 pro स्मार्टफोन 4,920mAh बैटरी के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करेगा।

Realme 6 और 6 Pro इस सप्ताह पहली बार होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध

लीक खबरों के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। एक ऑप्शन में 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। जबकि दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। वहीं फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी। फोन की स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा मिलेगी। 
 

Tags:    

Similar News