Redmi Y2 के लिए जारी हुआ नया अपडेट, जानें क्या हुआ बदलाव

Redmi Y2 के लिए जारी हुआ नया अपडेट, जानें क्या हुआ बदलाव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-24 04:42 GMT
Redmi Y2 के लिए जारी हुआ नया अपडेट, जानें क्या हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन को MIUI 9.5.14 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट सिस्टम परफॉर्मेंस को और भी बेहतर करेगा। फिलहाल, यह अपडेट चुनिंदा यूजर के लिए जारी किया गया है। इसे MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.5.14.0.OEFMIFA नाम से पेश किया गया है। अगर यह अपडेट इन चुनिंदा यूजर के डिवाइस पर ठीक काम करता है तो इसे जल्द ही और यूजर के लिए जारी किया जाएगा। यह ओवर द एयर अपडेट है। बता दें कि Redmi Y2 को इस महीने ही एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन को MIUI 10 ग्लोबल रॉम मिल सकता है। जिसके बाद यूजर एआई मोड का मजा ले पाएंगे। इससे परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा है। Xiaomi ने फिलहाल MIUI 9.5.14 ओएस को सभी यूजर के लिए उपलब्ध कराने के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, फोरम पोस्ट पर साफ-साफ लिखा है कि अगर यह बीटा स्टेबल बिल्ड Redmi Y2 पर ठीक-ठाक चलता है। इसके बाद इसे सभी यूजर के लिए रिलीज किया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें : गायब हो सकेगा Xiaomi Redmi 6 Pro का डिस्प्ले नॉच

स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात फोन के कैमरा सैटअप की करते हैं, Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें : जल्द इंडिया आ रहा है Nokia X6, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

डुअल सिम Redmi Y2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।


Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4G VOLTE, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, WI-FI 802.11 B/G/N, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वजन 170 ग्राम।

 

 

ये भी पढ़ें : Vivo V9 Youth की कीमत में गिरावट

कीमत

Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

Similar News