WhatsApp पर शुरू हुआ ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मजा!

WhatsApp पर शुरू हुआ ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मजा!

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-22 06:02 GMT
WhatsApp पर शुरू हुआ ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मजा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल में हुए फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में WhatsApp के ग्रुप कॉलिंग फीचर के जल्द जारी होने की बात कही गई थी। अब कुछ यूजर ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपने-अपने एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में इसे इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। ध्यान दें, कुछ यूजर ने ही इस अपडेट के बारे में बताया है। अभी आधिकारिक तौर पर यह सभी व्हाट्सऐप यूजर के लिए जारी नहीं हुआ है। व्हाट्सऐप के दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा सक्रिय यूजर हैं।

 



वाबेटाइन्फो रिपोर्ट कहती है कि कुछ व्हाट्सऐप यूजर के आईओएस वर्जन 2.18.52 व एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.145 पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग ऐक्टीवेट हो गई है। यह फीचर अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है लेकिन फिर भी काम करता देखा गया है। कुछ भाग्यशाली यूजर को यह फीचर काफी पहले ही मिल गया है, जिसका सीधा इशारा है कि बाकी एंड्रॉयड व आईओएस यूजर तक भी समय रहते पहुंच जाएगा।

 



जिन यूजर के व्हाट्सऐप में यह सुविधा पहुंच गई है, उन्हें टॉप राइट विंडो में ऐड पार्टिसिपेंट का विकल्प दिखेगा। यह विकल्प किसी एक के साथ जारी वीडियो कॉल के दौरान दिखेगा। आइकन के ज़रिए 3 अन्य लोगों को वीडियो कॉल लगाई जा सकेगी। स्क्रीन 4 हिस्सों में बंट जाएगी और सभी के बीच वीडियो कॉल संभव हो जाएगी। WhatsApp  ने नया आईओएस वर्ज़न 2.18.52 जारी कर दिया है, जिसे अपडेट में जाकर देख सकते हैं। अपडेट करने के बाद आपको वीडियो कॉलिंग फीचर एक्टीवेट मिल सकता है। अगर आपको यह फीचर मिलता है, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Similar News