23 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Xiaomi Black Shark 2  

23 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Xiaomi Black Shark 2  

Manmohan Prajapati
Update: 2018-10-22 06:25 GMT
23 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Xiaomi Black Shark 2  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज Xiaomi अपना दूसरा गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 को जल्द लान्च कर सकती है। हाल ही में इसको लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई हैं। खासियत यह कि Black Shark 2 लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। जिससे गेम खेलते वक्त यह अधिक हीट नहीं करेगा। यह जानकारी हाल ही में Weibo पर ब्लैक शार्क के आधिकारिक अकाउंट से जारी किए गए टीजर पोस्टर से मिली है। लीक पोस्ट के मुताबिक कंपनी इस फोन को 23 अक्टूबर को लान्च कर सकती है।

लीक पोस्ट को सबसे पहले IThome ने स्पॉट किया है। इसकी कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 32,000 रुपए तक की कीमत में लान्च कर सकती है। 

नया नाम
बता दें कि कंपनी ने इस साल अप्रैल में अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark लॉन्च किया था, Black Shark 2 इस फोन का अपग्रेड वर्जन होगा। Twitter पर एक अन्य लीक में इस स्मार्टफोन का नाम Black Shark Helo बताया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Black Shark 2 को नए नाम से पेश किया जा सकता है। इसमें अच्छे सिग्नल रिसेप्शन के लिए भी काम किया गया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार कुछ ऐसा हो सकता है Xiaomi Black Shark 2...

Specification

Xiaomi Black Shark 2 में 5.99 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12 MP का रियर कैमरा दिया गया सकता है वहीं सेल्फी के लिए 8 MP का कैमरा मिलेगा। 

इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 845 SoC दिया जा सकता है। 

ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू दिया जा सकता है। वहीं बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए इस स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। 

इसमें 8GB LPDDR4X RAM दी जा सकती है। वहीं पावर के​ लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Similar News