Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi Note 5

Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi Note 5

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-28 05:21 GMT
Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi Note 5

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi आगामी 31 मई को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है।  इस इवेंट में कंपनी की ओर से इस बात को जारी कर दिया गया है कि वह अपना Mi 8 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च करने वाली है। कुछ अफवाहों की मानें तो ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी इस इवेंट के कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में कंपनी Mi Max 3 डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि इवेंट में काफी चर्चा में रहे स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 5 को भी लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस को कुछ समय पहले ही चीन में सोशल मीडिया पर देखा गया था। इस डिवाइस को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि Mi 8 के साथ चीन में इसे भी लॉन्च किया जा सकता है।

 

 

 

ये भी पढ़ें : Oppo का Realme 1 स्मार्टफोन अमेजन पर बना बेस्ट सेलर

अगर इस डिवाइस को लॉन्च किया जाता है तो कंपनी की बड़ी स्मार्टफोन श्रेणी में एक और नोट डिवाइस शामिल हो जाएगा। Xiaomi Mi Note 5 स्मार्टफोन Mi Note 3 की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, यह मिड-रेंज में आने वाले स्मार्टफोंस हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi 7 डिवाइस को कंपनी की ओर से स्किप किया जा रहा है।

 

 

Xiaomi Mi Note 5 डिवाइस को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक डिवाइस को 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक फुल स्क्रीन 2.0 डिजाइन से लैस होगी। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 चिपसेट देखने को मिल सकता है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें : 6 जून को लॉन्च हो सकता है Moto Z3

स्मार्टफोन को 43LTE बैंड्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके साथ ही इसमें 4-एक्सिस ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन भी मौजूद होगा। हालांकि आपको यह भी बता दें कि इसके कैमरा के बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। इस डिवाइस की कीमत को लेकर तो इसके लॉन्च तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 24 हजार की कीमत तक लॉन्च किया जाएगा। 

Similar News