Xiaomi Redmi Y2 आज इंडिया में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi Y2 आज इंडिया में हो सकता है लॉन्च

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-07 05:36 GMT
Xiaomi Redmi Y2 आज इंडिया में हो सकता है लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi (शाओमी) का Redmi Y2 स्मार्टफोन आज इंडिया में लॉन्च हो सकता है। शाओमी ने आज नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे एक इवेंट का आयोजन किया है। इसी इवेंट में Xiaomi Redmi Y2 से पर्दा उठ सकता है। इसी साल इस फोन को चाइना में लॉन्च किया गया था। लंबे समय से स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक होने की खबरें आती रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि नए मॉडल की जगह कंपनी रेडमी S2 को Xiaomi Redmi Y2 नाम से लाया जा सकता है। Xiaomi Redmi Y2 की इंडिया में लॉन्चिंग यूट्यूब पर देखी जा सकती है। इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू होगा। लाइव स्ट्रीम का लिंक अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसके लिए व्यवस्था की है।

 

 

ये भी पढ़ें : 19 जून को लॉन्च होगा Oppo Find X, फोन में होंगी कमाल की खासियतें

खूबियां

सेल्फी कैमरा Redmi S2 की सबसे अहम खासियत होगी। यह एआई पॉर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटिफिकेशन के साथ आएगा। सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि हैंडसेट का वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 160.7x77.3x8.1 मिलीमीटर।

 

 

ये भी पढ़ें : इंडिया में लॉन्च हुए Moto G6, Moto G6 Play, जानें कीमत और खासियत

Redmi S2 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना और 3सी द्वारा पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अलीएक्सप्रेस पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और किनारे पर पतले बॉर्डर मिलेंगे। Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9 पर चलेगा। Redmi S2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह कई कलर विकल्प में आएगा- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।

ये भी पढ़ें : अब WhatsApp पर फोटो शेयर में करने में लगेगा और भी कम समय

 

 

कीमत

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Redmi Y2 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। इसमें यूज़र को मिलेगा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए खर्चने पड़ सकते हैं 11,999 रुपये। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन के डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड रंग विकल्प में आने की चर्चा है।

 

Similar News