शाओमी 20 अक्टूबर को रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स 2022 को करेगा लॉन्च

घोषणा शाओमी 20 अक्टूबर को रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स 2022 को करेगा लॉन्च

IANS News
Update: 2021-10-10 12:30 GMT
शाओमी 20 अक्टूबर को रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स 2022 को करेगा लॉन्च

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। शाओमी ने एक नए प्रीमियम मॉडल के साथ अपने टीवी लाइनअप का विस्तार करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि वह 20 अक्टूबर को रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स 2022 नामक एक नया टीवी लॉन्च करेगा। गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक,शाओमी ने आगामी टीवी के किसी भी विवरण का खुलासा नहीं किया। हालाँकि, ऐसी अटकलें हैं कि टीवी मेटल बॉडी में होगी।

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज को आधिकारिक तौर पर मई 2020 में रिलीज किया गया था। 2020 मॉडल को तीन आकारों में घोषित किया गया था - 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच। रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स कई आकारों में उपलब्ध होगा। मौजूदा टीवी में मेटल फ्रेम और मिनिमलिस्ट फुल-स्क्रीन डिजाइन है। स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 97 प्रतिशत जितना अधिक है और केवल 55-इंच वर्जन है।

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स में 2जीबी प्लस 32जीबी स्टोरेज है और यह डॉल्बी साउंड को सपोर्ट करता है। टीवी चार वीडियो प्लेटफॉर्म प्रदान करता है और 2000प्लस डिवाइस लिंकेज का समर्थन करता है।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News