किर्गिस्तान में फंसे पूर्वोत्तर भारत के 150 लोग 30 जून को लौटेंगे

किर्गिस्तान में फंसे पूर्वोत्तर भारत के 150 लोग 30 जून को लौटेंगे

IANS News
Update: 2020-06-23 11:31 GMT
किर्गिस्तान में फंसे पूर्वोत्तर भारत के 150 लोग 30 जून को लौटेंगे

अगरतला, 23 जून (आईएएनएस)। वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत, राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया किर्गिस्तान में फंसे छह पूर्वोत्तर राज्यों के 150 भारतीयों को लाएगी। इनकी वापसी 30 जून को होगी।

यह उड़ान 30 जून को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेगी। त्रिपुरा के कानून और शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने विदेश मंत्रालय के साथ हुए संचार के हवाले से यह बात कही।

इनमें से 70 लोग मणिपुर के, 67 असम के, अरुणाचल प्रदेश के 8 और त्रिपुरा, मिजोरम के दो-दो और मेघालय के एक व्यक्ति हैं।

नाथ ने कहा कि पहले बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर के निवासी बांग्लादेश, कुवैत और अन्य देशों से लौटे थे।

वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण 11 जून को शुरू हुआ और 2 जुलाई तक चलेगा।

बांग्लादेश में फंसे पूर्वोत्तर भारत के 500 से अधिक निवासी सड़क मार्ग से लौटे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सात दिनों के लिए संस्थागत क्वोरंटीन में भेजा गया था, जिसके बाद उन्हें एक और सात दिनों के लिए घरेलू क्वोरंटीन से गुजरना पड़ा। इनमें से कई लोगों का कोविड-19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण आया था।

Tags:    

Similar News